|
आमिना का लाल आया आमिना का लाल
आमिना का लाल आया आमिना का लाल
रहमत का बादल छाया
सब हूर-ओ-मालएक नै गाया
देखो शाह-ऐ-मदीना आया
आमिना बीबी तेरा नसीबा
रब ने है चमकाया
तुझ पर है करम का साया
तू ने प्यारे नबी को पाया
कैसा मुक़दर लाई हलीमा
तू है नबी की दाई हलीमा
बीबी आमिना का जाया
तेरी मुश्किल में काम आया
तेरा सोया नसीब जगाया
ग़म के बादल दूर हुए हैं
दुखिया दिल मसरूर हुए हैं
आलम ने उजाला पाया
अब हर सू है नूर छाया
ज़र्रा ज़र्रा चमकाया
मोहसिन उनके ही गुण गाओ
सारे जहान को यह बतलाओ
नबियों का सर्वर आया
उम्मत का रहबर आया
वोह शफि-ए-मह्शर आया
|