|
जशने आमदे रसूल, अल्लाह ही अल्लाह
जशने आमदे रसूल, अल्लाह ही अल्लाह
बीबी आमिना के फूल, अल्लाह ही अल्लाह
जब के सरकार तशरीफ लाने लगे
हूरो ग़िलमां भी खुशियाँ मनाने लगे
हर तरफ ही रौशनी छा गई
मुस्तफा क्या मिले ज़िन्दगी मिल गई
ऐ हलीमा तेरी गोद में आ गए
दोनों आलम के रसूल, अल्लाह ही अल्लाह
जशने आमदे रसूल, अल्लाह ही अल्लाह
बीबी आमिना के फूल, अल्लाह ही अल्लाह
चेहराऐ मुस्तफा जब दिखाया गया
छुप गए तारे और चाँद शर्मा गया
आमिना देख के मुस्कुरान॓ लगीं
हववा मरियम भी खुशियाँ मनाने लगीं
आमिना बीबी सब से यह कहने लगीं
दुआ हो गई कुबूल, अल्लाह ही अल्लाह
जशने आमदे रसूल, अल्लाह ही अल्लाह
बीबी आमिना के फूल, अल्लाह ही अल्लाह
शादियाने ख़ुशी के बजाए गऐ
शादी के नगमे सब को सुनाए गऐ
हर तरफ नूर सल्ले अला हो गया
आज पैदा हबीबे खुदा हो गया
फिर तो जिब्रील ने भी ये ऐलां किया
यह खुदा के हैं रसूल, अल्लाह ही अल्लाह
जशने आमदे रसूल, अल्लाह ही अल्लाह
बीबी आमिना के फूल, अल्लाह ही अल्लाह
उन का साया ज़मीं पर ना पाया गया
नूर से नूर देखो जुदा ना हुआ
हम को आबिद नबी पर बड़ा नाज़ है
क्या भला मेरे आका का अंदाज़ है
जिस ने रुख पर मली वो शिफा पा गया
खाके तैबा तेरी धूल, अल्लाह ही अल्लाह
जशने आमदे रसूल, अल्लाह ही अल्लाह
बीबी आमिना के फूल, अल्लाह ही अल्लाह
|