|
करम माँगता हूँ अता माँगता हूँ
करम माँगता हूँ अता माँगता हूँ
ईलाही मैं तुझ से दुआ माँगता हूँ
अता कर दो शाने करीमी का सदक़ा
दिला दे इलाही रहीमी का सदक़ा
न माँगुगा तुझ से तो माँगुगा किससे
तेरा हूँ तुझी से दुआ माँगता हूँ
करम माँगता हूँ अता माँगता हूँ
ईलाही मैं तुझ से दुआ माँगता हूँ
इलाही तू हमेशा मसरूर रखना
बलाओं से हम को बहुत दूर रखना
परेशानियाँ हम को घैरे हुऐ हैं
मैं इन से तेरा आसरा माँगता हूँ
करम माँगता हूँ अता माँगता हूँ
ईलाही मैं तुझ से दुआ माँगता हूँ
हुआ है न मायूस तेरा सवाली
नहीं तेरे दर से गया कोई खाली
ग़रीबों की ख़ातिर शिफा माँगता हूँ
करम माँगता हूँ अता माँगता हूँ
ईलाही मैं तुझ से दुआ माँगता हूँ
इलाही तुझे वास्ता पंज्तन का
हो शादाब ग़ुन्चा दिलों के चमन का
तू दामन हमारे मुरादों से भर दे
करम की नज़र इक खुदा माँगता हूँ
करम माँगता हूँ अता माँगता हूँ
ईलाही मैं तुझ से दुआ माँगता हूँ
|