|
शामिल है खुदा जिस मिदहत में
शामिल है खुदा जिस मिदहत में
वो मिदहत तो सरकार की है
कुर्बान है जिस पे दोनो जहाँ
वो अज़्मत तो सरकार की है
येह दीन और दुनिया के नाते
सरकार नहीं तो कुछ भी नही
जो काम हमें आएगी
वो निस्बत तो सरकार की है
शामिल है ख़ुदा जिस मिदहत मै
वो मिदहत तो सरकार की है
मुक्तार है वो मज्बूर है हम
वो सब कुछ है हम कुछ भी नही
ईमान जिसे हम कहते हैं
वो अज़्मत तो सरकार की है
शामिल है ख़ुदा जिस मिदहत मै
वो मिदहत तो सरकार की है
सींचा है लहू से आका ने
सर्सब्ज़ शजर इस्लाम के है
फल जिस का येह दुनिया खाती है
वो मेह्नत तो सरकार की है
शामिल है ख़ुदा जिस मिदहत मै
वो मिदहत तो सरकार की है
कुर्बान है जिस पे दोनो जहाँ
वो अज़्मत तो सरकार की है |